5 अजीबोगरीब मामले: किसी के पेट में बच्चा, तो कोई नहीं सोया 41 सालों से
(फोटो- भारत के नागपुर के रहने वाले संजू भगत)
दुनियाभर में आए दिन कई ऐसे अजीबोगरीब मामले सुनने को मिलते हैं, जिन पर विश्वास करना बेहद मुश्किल होता है। इनमें कोई व्यक्ति पिछले 41 सालों से सोया ही नहीं है, तो कोई व्यक्ति साइकिल से लेकर मेटल जैसी चीजों को सब्जी-भाजी की तरह खा जाता है। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन ये सच है। भारत सहित दुनियाभर में ऐसे लोग है, जिनकी जिंदगी अजीबोगरीब है। इनके बारे में जानकर किसी को भी हैरानी हो सकती है।
हम आपको इस पैकेज में दुनिया के 5 अजीबोगरीब लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये ऐसे लोग हैं, जिनकी जीवन औरों से अलग है।
पेट में जुड़वां भाई
भारत के नागपुर के रहने वाले संजू भगत की दास्तां कुछ अजीब है। सही-सलामत पैदा हुए संजू का पेट युवावस्था में धीरे-धीरे बढ़ने लगा और बाद में वह एक गर्भवती महिला के पेट की तरह दिखने लगा। इसके बाद जून 1999 में उनके पेट में अचानक दर्द उठा। वे इलाज करवाने डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने ट्यूमर समझकर जब संजू के पेट का ऑपरेशन किया तो वे हैरान रह गए। संजू के पेट में उनका जुड़वां भाई था, जिसे डॉक्टर ने निकाल दिया। डॉक्टर का कहना था कि दुनिया में ये अपनी तरह का अनोखा केस था।
No comments:
Post a Comment